IBPS PO MT Recruitment 2021 (4135 Post)

IBPS PO MT Recruitment 2021 Apply Online

संक्षिप्त जानकारी :- “बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)” ने Probationary Officer & Management Trainee के रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार IBPS PO/ MT Recruitment 2022-23 Official Notification के माध्यम से रिक्त पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने का इच्छुक है वह नीचे प्रदान की गई IBPS PO/ MT Vacancy 2021 की पूर्ण जानकारी को पढ़े। यहाँ आपको पढ़ने में आसानी हो इसके लिए संक्षिप्त में प्रमुख विषयों के बारे में बताया गया है। पूर्ण जानकारी के लिए आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को पढ़े। हम आपके सुनहरे भविष्य की कामना करते है।

  • विभाग का नाम : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)
  • विज्ञापन संख्या : CRP PO/MT-XI for Vacancies of 2022-23
  • विज्ञापन प्रकाशित किया गया : ऑफिसियल वेबसाइट पर
  • रिक्त पद : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा Probationary Officer & Management Trainee पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन शुरू हुए :- 20 अक्टूबर 2021
  • अंतिम तिथि :- 10 नवंबर 2021
  • प्री परीक्षा तिथि :- 04-11 दिसंबर 2021
  • मुख्य परीक्षा तिथि :- जनवरी 2022
  • साक्षात्कार का आयोजन :- फरवरी/मार्च 2022
  • अनंतिम आवंटन सूची उपलब्ध :- अप्रैल 2022
  • आगे की प्रक्रिया : उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए : 850/-
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए : 175/-
  • दिव्यांग आवेदकों के लिए : 175/-
  • सभी उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष 
  • आयु की गणना 01 अक्टूबर 2021 के अनुसार की जाएगी।
  • उम्मीदवार का जन्म 02 अक्टूबर 1991 से पहले और 01 अक्टूबर 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित की गई है।)
  • आरक्षित वर्ग से संबध रखने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवश्यक योग्यता 

  •  
  • उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक रूप से जारी नोटिफिकेशन पढ़ें।

रिक्त पदों का विवरण

  • बैंक ऑफ इंडिया: 588
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 400
  • केनरा बैंक: 650
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 620
  • इंडियन ओवरसीज बैंक: 98
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: 427
  • यूको बैंक: 440
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 912
  • कुल रिक्ति: 4135
  • आवेदक आरक्षित पद विवरण की जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़े।

पुलिस विभाग, गोवा में निकली भर्ती 

वेतनमान 

  • प्रोबेशनरी ऑफिसर : Rs. 52,000 to 55,000/-
  • मैनेजमेंट ट्रेनी : Rs. 52,000 to 55,000/-

चयन प्रक्रिया 

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • जीडी और साक्षात्कार
  • अंतिम चयन
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा

  • English Language:
    • कुल 30 प्रश्न पूंछे जायेंगे, प्रत्येक सही उत्तर का एक नंबर दिया जायेगा। माध्यम इंग्लिश होगा। तथा कुल समय 20 मिनट का दिया जायेगा।
  • Quantitative Aptitude:
    • कुल 35 प्रश्न पूंछे जायेंगे, प्रत्येक सही उत्तर का एक नंबर दिया जायेगा। माध्यम इंग्लिश और हिंदी होगा। तथा कुल समय 20 मिनट का दिया जायेगा।
  • Reasoning Ability:
    • कुल 35 प्रश्न पूंछे जायेंगे, प्रत्येक सही उत्तर का एक नंबर दिया जायेगा। माध्यम इंग्लिश और हिंदी होगा। तथा कुल समय 20 मिनट का दिया जायेगा।
  • इस प्रकार प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जो अधिकतम 100 अंको की परीक्षा होगी और परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 60 मिनट (एक घंटा) का समय दिया जायेगा।

मुख्य परीक्षा

  • Reasoning & Computer Aptitude:
    • कुल 45 प्रश्न पूंछे जायेंगे, कुल 60 अंको की परीक्षा होगी। परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यम में होगी। तथा कुल समय 60 मिनट का समय दिया जायेगा।
  • General/ Economy/ Banking Awareness:
    • कुल 40 प्रश्न पूंछे जायेंगे, कुल 40 अंको की परीक्षा होगी। परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यम में होगी। तथा कुल समय 35 मिनट का समय दिया जायेगा।
  • English Language:
    • कुल 35 प्रश्न पूंछे जायेंगे, कुल 40 अंको की परीक्षा होगी। परीक्षा इंग्लिश माध्यम में होगी। तथा कुल समय 40 मिनट का समय दिया जायेगा।
  • Data Analysis & Interpretation:
    • कुल 35 प्रश्न पूंछे जायेंगे, कुल 60 अंको की परीक्षा होगी। परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यम में होगी। तथा कुल समय 45 मिनट का समय दिया जायेगा।
  • इस प्रकार मुख्य परीक्षा में कुल 155 प्रश्न होंगे जो अधिकतम 200 अंको की परीक्षा होगी और परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जायेगा।
  • English Language (Letter Writing & Essay):
    • परीक्षार्थियों को अंग्रेजी में 2 निबंध/पत्र लेखन लिखने होंगे। जिसके लिए उन्हें अधिकतम 25 अंक दिए जायेंगे। परीक्षा के लिए 30 मिनट का समय दिया जायेगा।

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें।

  • “आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती 2022-23” के लिए सभी उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2021 से 10 नवंबर 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार “आईबीपीएस पीओ / एमटी भर्ती 2022-23” के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक सूचना को पढ़े। जिससे गलतियों से बचा जा सकता है।
  • इछुक उम्मीदवार आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ अच्छी गुणवत्ता व निर्धारित आकार में स्कैन कर ले। जैसे कि – शैक्षिक योग्यता व पात्रता, आईडी प्रूफ, फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, पता विवरण, मूल विवरण व अन्य जरुरी दस्तावेज़।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से देखना चाहिए। अन्यथा हो सकता है कि आपको त्रुटि सुधार का कोई अलग से मौका न दिया जाये।
  • यदि शुल्क माँगा गया है तो आपके वर्ग के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के बिना आपके आवेदन पत्र को अधूरा माना जायेगा तथा इसे रिजेक्ट किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद इस फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले।
  • इसके आलावा अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक रूप से जारी किया गया नोटिफिकेशन देखे।

सामान्य शर्तें और निर्देश

  • आवेदन में त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
  • विभाग द्वारा कभी भी पदों में बढ़ोतरी या कमी की जा सकती है।
  • अधिक जानकारी या समय समय पर भर्ती की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट “https://ibps.in” देखते रहे।